डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिहार राजेश कुमार को शुभकामना दिया
बिहार कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को वरिष्ठ नेता व अन्य कांग्रेसियों बधाई दिया
apnibaat.in
पटना : बिहार कांग्रेस के विधायक राजेश कुमार केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह व अन्य वरीय – कनीय नेताओं ने स्वागत करते हुए बधाई दिया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने शीर्ष नेतृत्व को कार्यकाल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी का उन्होंने ईमानदारी से निर्वहन किया। बिहार प्रदेश के नए अध्यक्ष राजेश कुमार को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार कांग्रेस को राजेश कुमार एक नई दिशा व गति प्रदान करेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, प्रेमचन्द्र मिश्र, ब्रजेश पांडेय, राजेश राठौड़, निर्मल वर्मा, आनंद माधव, मोतीलाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, अजय कुमार चौधरी, प्रवीण सिंह कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार को बधाई दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी के विधानसभा में मुख्य सचेतक और कुटुंबा के विधायक राजेश कुमार की नियुक्ति पर बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोती लाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रमोद कुमार सिंह, प्रवीण सिंह कुशवाहा, अजय कुमार चौधरी, नागेंद्र कुमार विकल, अरविन्द लाल रजक, मंजीत आनन्द साहू, रामकलेवर सिंह, शकीलुर रहमान, राज कुमार शर्मा, मृणाल अनामय, प्रदुम्न यादव, कुंदन गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, अश्विनी कुमार, दीपक पटेल, नदीम अंसारी व अन्य नेता मौजूद रहे। श्री कुमार को बधाई देने वालों में प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन, शिशिर कौंडिल्य, शशि रंजन, उदय शंकर पटेल प्रमुख हैं। उपर्युक्त जानकारी राजेश राठौड़ चैयरमेन मीडिया विभाग प्रदेश कांग्रेस सदाकत आश्रम पटना ने मीडिया कर्मियों को दी।