
बेतिया : बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह व बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु का स्वागत भितिहरवा आश्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भितिहरवा से प्रारम्भ कांग्रेस की “पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा” में युवा कांग्रेस नेता अनुराग सिंह काफी सक्रिय दिखे। उपर्युक्त यात्रा जब नरकटियागंज पहुंचा तो नरकटियागंज के कांग्रेस कार्यकर्ता व पार्टीजन ने यात्रियों का स्वागत किया और पद यात्रा में शामिल हुए। नरकटियागंज से कांग्रेस की यात्रा लौरिया पहुंची, वहां भी पार्टीजनों ने भव्य स्वागत किया। लौरिया के बनकटवा मंदिर के पास बगहा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थको के साथ स्वागत किया।
वहां से शनिचरी के रास्ते पद यात्रा में शामिल कांग्रेसी बेतिया मनुआपुल के पास जिनवलिया पहुंचे, जहां यात्रा में शामिल कांग्रेसजन रात्री विश्राम करेंगे। कांग्रेस की “पलायन रोको नौकरी दो” यात्रा के क्रम नेतागण, बिहार व केन्द्र सरकार की नाकामी से जनजन को अवगत कराएंगे। उपर्युक्त जानकारी वरीय कांग्रेसी रवींद्र कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि कांग्रेस की उपर्युक्त यात्रा से सत्ताधारी पार्टी बेचैन हैं।

Post Views: 32