Wed. May 20th, 2026

तेली अधिकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

अनमोल कुमार/apnibaat.org

पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित गाँधी मैदान के पास श्रीकृष्ण मेमोरियल हाॅल में तेली अधिकार सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें तेली समाज के केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार तोखन साहू, छत्तीसगढ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव, बिहार सरकार में मंत्री मोती लाल प्रसाद, एमएलसी पूर्व लाल बाबू प्रसाद, पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, छपरा विधायक डॉ. सीएन गुप्ता, विधायक रामचन्द्र प्रसाद भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दिलिप जायसवाल पटना के मेयर सीता साहु एवं राज्य सभा सांसद धर्मशीला गुप्ता के साथ समाज के अनेकों बड़े नेता उपस्थित रहे। समाज के सभी सम्मानित श्रेष्ठजनों का भव्य स्वागत किया गया। समाज के सभी लोगों ने इस मंच से सभी पार्टियों से तेली समाज को आवादी के अनुसार राजनीति में भागीदारी देने पर बल दिया।सभागार में हजारों लोग श्यामासभा का नेतृत्व नितिन अभिषेक साहू एवं भीम साहु ने किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply