बैरिया थाना का निरीक्षण एसपी बेतिया ने किया 

apnibaat.org
बेतिया : बेतिया आरक्षी अधीक्षक डॉ शौर्य कुमार सुमन ने रविवार की दोपहर में बैरिया थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कांडों के निष्पादन में तेजी लाने, कार्यों में पारदर्शिता समेत अपने कर्तव्यों का पालन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय उपस्थित पदाधिकारियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी, सर्किल इंस्पेक्टर व पुलिस पदाधिकारी रहे। उन्होंने कहा कि विभिन्न बिंदुओं पर आ रही समस्याओं के प्रति प्रयासरत है। जिससे थाना में सुधार हो सके।अपराध नियंत्रण हो या विधि व्यस्था की समस्या हो उस मे हम लोग कार्य कर सके। थाना में लंबित कांड हो उसको अनुसंधानकर्ता की बरती गई त्रुटि में सुधार करना है। उसपर हम लोग कार्य करेंगे। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी,सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार,थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ,अपर थानाध्यक्ष लौकान्त कुमार, दारोगा दीपक दुबे अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे।

Post Views: 281
