सात वर्षीया बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, चीखने पर भागा आरोपी
apnibaat.org
नरकटियागंज : बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह एक वर्षीया से दुष्कर्म का प्रयास की घटना सामने आई है। उपर्युक्त मामला में पीड़िता की मां ने शिकारपुर थाना में शिकायत किया है। जिसमें घुइल पासवान को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि गुरुवार की सुबह उनकी पुत्री दरवाजे पर खेलने के क्रम में आरोपी ने उसे अकेली पाकर सरेह में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। चीखने चिल्लाने की आवाज पर लोगो को खेत की ओर आता देख आरोपी भाग निकला। आरोपी के घर शिकायत करने पर पीड़िता की मां के साथ गाली गलौज भगा दिया गया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के अनुसार शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है, तत्पश्चात कार्रवाई की जाएंगी।