भिलाई हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर की प्रथम और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को 9 परीक्षार्थियो को नकल करते हुए पकड़ा गया। उड़नदस्ता दल को पाटन काँलेज में 5 कल्याण काँलेज में 2 स्वरुपानंद काँलेज और सेंट थाँमस काँलेज में 1-1 नकलची मिले। वही उतई और साई काँलेज में एक भी नकलची नही मिला। टीम के सदस्यो ने शुक्रवार को छह काँलेजो में दबिश दी। नकलची छात्रो के खिलाफ यूएफएम प्रकरण बनाए गए है। आने वाले दिनो में उसकी जांच के बाद फैसला किया जाएगा। 22 दिसंबर से चल रही पीजी सेमेस्टर परीक्षा में नकलची छात्रों के धरपकड के लिए हेमचंद विवि ने 5 सदस्यीय उडनदस्ता दल बनाया है। टीम के सदस्यो ने गुरुवार को एक दर्जन काँलेजो में दबिश देकर 11 नकल प्रकरण बनाए थे। टीम के संयोजक डाँ. दिनेश नामदेव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश छात्र छात्राएं प्रवेश पत्र में विषय से संबंधित उतर लिखे हुए मिले है।