Sun. Mar 23rd, 2025

ब्रह्मर्षि विकास मंच की कार्यकर्ता बैठक में स्थापना दिवस आयोजन पर विचार विमर्श

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना : पटना के कंकड़बाग स्थित रेस्टोरेंट में ब्रह्मर्षि विकास मंच की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिहार के सभी जिला से पहुंचे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें संगठन को सशक्त करने के लिए साथ ही जिला से प्रखंड तक संगठन कैसे सशक्त हो उस पर गहन विचार विमर्श किया गया। उपर्युक्त बैठक में आगामी 21 फरवरी 2025 को पांचवां स्थापना दिवस भव्य रुप से कैसे पटना में आयोजित किया जाए। इस पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया जाएगा। ब्रह्मर्षियों को कैसे सशक्त किया जाए इस पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यतः स्थापना दिवस का आयोजन कैसे सफल हो, इसके लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चर्चा की गई। उनके तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया गया। उपर्युक्त बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंटू मयंक, राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार, राष्ट्रीय सचिव मणिभूषण शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शारदा नंद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश रंजन, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कुमार तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply