Fri. Feb 14th, 2025
पटना : युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी शिवेन्द्र तांती ने बताया कि युवा राजद के सभी जिला मुख्यालय में जिला कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई । जिसमें मुख्यतः 2025 की विधानसभा चुनाव में युवा राजद अपनी महत्वपूर्ण भूमिका किस प्रकार निभाये इस पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सभी जिला प्रभारी अपने प्रभार वाले जिलो में मुख्यतः उपस्थित रहे। युवा राजद आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव की अगुवाई में पूरी शक्ति से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी।
जिला सूची निम्न प्रकार है:
पश्चिम चम्पारण (बेतिया), बगहा पुलिस जिला, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी), संगठन जिला मधुबन, गोपालगंज, शिवहर, सारण, सीवान, मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, उजियारपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णियां, कटिहार, भागलपुर, संगठन जिला नवगछिया, बांका, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, बाढ़, पटना, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया।
नोट:-
1. वैशाली जिला में पूर्व विधान पार्षद विशुनदेव राय के निधन के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका। इस जिला में दिनांक 12 जनवरी, 2025 को कार्यक्रम होगा।
2. बक्सर जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र आजाद की बुआ के निधन के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका। इस जिला में दिनांक 12 जनवरी, 2025 को कार्यक्रम होगा।
3. मंगुरे जिला के अध्यक्ष बीमार रहने के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका। इस जिला में दिनांक 12 जनवरी, 2025 को कार्यक्रम होगा।
4. नवादा जिला के जिलाध्यक्ष बीमार रहने के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका। इस जिला में दिनांक 12 जनवरी, 2025 को कार्यक्रम होगा। महानगर की सभी बैठक दिनांक 11 जनवरी, 2025 को होगा। उपर्युक्त जानकारी शिवेन्द्र कुमार तांती, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी युवा राजद, बिहार ने मीडिया को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply