Wed. Jun 24th, 2026

जगुआर गाड़ी का शीशा तोड पत्रकार अनमोल कुमार की मोबाईल और डिजिटल बैग चुराया, पुलिस पता लगा पाने में विफल

पटना : विजयादशमी को दोपहर 2 से 3 बजे अपराह्न पंजाब नेशनल बैंक, मोकामा के पास एक फैमिली रेस्टोरेंट में इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट से सम्बद्ध बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अनमोल कुमार, गया नगर निगम के लेखा पदाधिकारी गौतम कुमार और उनके पुत्र वंश कुमार भोजन करने गए। फैमिली रेस्टोरेंट से बाहर निकले तो उनकी गाड़ी का शीशा टूटा पाया।

बकौल अनमोल कुमार कुछ शातिर चोर उच्चको ने काले रंग के जगुआर कार संख्या बीआर 02 बीएच 9946 का शीशा तोड़ कर अनमोल कुमार की मोबाईल संख्या 9308470474 IMEI 865212054081042 और वंश कुमार का 12000/ मूल्य का डिजिटल बैग, चार्जर, पावर बैक, नये वस्त्र और नकद लेकर फरार हो गया। पीड़ित पत्रकार जब थाना पहुंचे, तो सभी लोग रावण बध सुरक्षा व्यवस्था में लगे मिले, तभी एक दारोगा, संतोष कुमार ने सनहा दर्ज संख्या 247 कर डॉली कुमारी को जांचकर्ता बनाया। उन्होंने स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण कर फोटोग्राफी भी किया। पंजाब नेशनल बैंक बन्द रहने के कारण सीसीटीवी का निरीक्षण नहीं नहीं किया जा सका।
दूसरे दिन जब पत्रकार अनमोल कुमार थानाध्यक्ष से मिले तो उनसे आवेदन मांगा गया, नहीं मिलने पर दोबारा आवेदन पत्र लिखकर प्राथमिकी संख्या – 445/24 दर्ज किया गया। जांचकर्ता सत्यम् कुमार को बनाया गया। पुनः सत्यम् से मुलाकात करने पर जांच हो रही है, आवश्यकता पड़ने पर बुलाया जाएगा, कहकर बात टाल दिया। अनमोल कुमार ने सीम बन्द कर दूसरा मोबाईल प्रारम्भ किया है। पुलिस इस मामले में विफल साबित हो रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया