Wed. Jun 24th, 2026
राज्य स्तरीय ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन सम्पन्न
APNI BAT
बेतिया: खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय विद्यालीय अंडर 17 -19 आयु वर्ग में बालक ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य उद्घाटन जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने किया। जिला खेल प्रा पदाधिकारी विजय कुमार पण्डित ने गणमान्य अतिथियों का गमला, पौधा और पाग से स्वागत किया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी, एडीएम, नगर निगम आयुक्त, ओएसडी, मद्य निषेध पदाधिकारियों एवं अन्य वरीय पदाधिकारी एवं अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित किया।
इसके बाद संत थॉमस सीनियर सेकेंड्री स्कूल रतनपुरवा बगहा 2 ने स्वागत गान, हर्ष मना, नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पण्डित ने स्वागत उद्बोधन में जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी, ग्रीक रोमन कुश्ती खेल प्रतियोगिता के सभी टेक्निकल्स, सभी प्रतिभागियों, इस कार्य को सफल संपादित करने के लिए प्रतिनियोजित सभी शिक्षक बंधुओं, मीडिया कर्मियो का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इसके बाद राष्ट्रीय गोल्ड मेडल प्रति विकास कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण कराया और इसके बाद संत थॉमस सीनियर सेकेंड्री स्कूल रतनपुरवा बगहा 2 ने सांस्कृतिक कार्यक्रम झिझिया और डोमकच का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
उद्घाटन उद्बोधन में जिला पदाधिकारी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सरकार के खेल के क्षेत्र में सरकार संचालित योजनाओं की जानकारी दी। यह प्रतियोगिता पश्चिम चम्पारण में पहली बार आयोजित है। यह प्रतियोगिता इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम बेतिया में होगा।
ग्रीक रोमन शैली में कुश्ती हमारे यहां के मल युद्ध का ही एक नया रुप है। जिसमें कमर से ऊपर ही दाव लगाना होता है यानी पैर नहीं पकड़ना है। इसमें 33 मिनट का दो राउंड का खेल होता है। दोनों राउंड के बीच 30 सेकंड का अंतर होता है। किसी भी प्रतिभागी को जीतने के लिए दूसरे प्रतिभागी से आठ अंक अधिक होना आवश्यक है, तभी वह प्रतिभागी विजयी घोषित किया जाएगा।प्रतिभागियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था खेल भवन बेतिया में किया गया है।
इसमें पूरे बिहार के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 18 से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें से जीतने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेल प्रतियोगिता में खेलने को मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सफल आयोजन के लिए जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पण्डित ने पूर्णरुप से सबको आश्वस्त किया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया