Thu. Jun 25th, 2026
राजस्व पर्षद सचिव की अध्यक्षता में बेतिया राज की परिसंपत्तियों के सर्वेक्षण को बैठक सम्पन्न
बेतिया : कोर्ट ऑफ़ वार्ड्स अधीन बेतिया राज की परिसंपत्तियों की प्रत्येक स्थिति में सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपर्युक्त विचार गिरिवर दयाल सिंह सचिव राजस्व पर्षद बिहार ने बेतिया राज कार्यालय मे बैठक के क्रम में उपस्थित प्रबंधक एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेतिया राज की परिसम्पतियों के सर्वेक्षण को लेकर अध्यक्ष, राजस्व पर्षद, बिहार की अध्यक्षता में विगत दिनों सम्पन्न बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में बेतिया राज के बिहार से लेकर अन्य प्रदेशों में भूमि समेत पश्चिम चम्पारण जिला में स्थित बेतिया राज की परिसम्पतियों का सर्वेक्षण, जिला में पदस्थापित सर्वे सेटलमेंट ऑफिसर के माध्यम से कराने का निर्देश   है। उन्होंने कहा कि सभी सीओ को उनके क्षेत्र के लिए सहायक व्यवस्थापक, बेतिया राज नामित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सर्वे मैन्यूअल में निहित प्रक्रिया अंतर्गत विधिवत रुप से सर्वे कराना सुनिश्चित किया जाए। भूमि के सत्यापन के क्रम में यह विशेष ध्यान दें कि बेतिया राज की कोई भी भूमि छूट ना जाए। यदि कोई दावा करता है तो उनसे दावा का आधार मांगना और उसका सत्यापन बेतिया राज से कराने के उपरांत ही निर्णय लेना है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता को सर्वें कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। सभी सीओ पूरी मुस्तैदी के साथ सर्वें कार्य का मिलान सही ढंग से करायेंगे तथा अनुश्रवण करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी, लापरवाही, शिथिलता के विरुद्ध निश्चित कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सभी शिविर प्रभारी, कानूनगों सीओ से समन्वय स्थापित कर सर्वे कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। सर्वेक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 01 अप्रैल 1897 के बाद राजस्व पर्षद को छोड़कर किसी को भूमि बंदोबस्त करने, लीज करने का अधिकार नहीं रहा है। यदि किन्ही ने कागजात के आधार पर दावा किया है तो उनके कागजात का सत्यापन बेतिया राज से कराया जाएगा। श्री कुमार ने क्रमवार रिकॉर्ड रुम, बेतिया राज स्थित भवन, रानी निवास का निरीक्षण किया और सभी को दिशा निर्देश दिया। वही संजीव कुमार उप सचिव राजस्व पर्षद बिहार को बेतिया राज कर्मियों के अध्यक्ष प्रमोद व्यास ने कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।इस अवसर पर प्रमोद व्यास, राजगुरु परिवार, सह अध्यक्ष बेतिया राज कर्मचारी संघ, सैयद असफर आलम, कानूनी विशेषज्ञ, उमाशंकर ओझा नजीर सह नोडलपदाधिकारी, विनोद वर्मा मोहरिर, रवि शंकर ठाकुर, गजेंद्र महतो प्रातिनियुक्त प्रधान सहायक, नरेंद्र मिश्र अमीन, अमित कुमार व सभी कर्मी उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया