दुर्गा पूजा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं को, इसको लेकर जिला एवं जिला पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण पूजा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से कड़ाई से निपटेगी पुलिस, डीएम, एसपी, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी फ्लैग मार्च में शामिल
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला में दशहरा का पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से कड़ाई से निपटेगी पुलिस, डीएम दिनेश कुमार राय ने जिला वासियों से शांति बनाये रखने की अपील किया। डीएम दिनेश कुमार राय तथा एसपी बेतिया डॉ शौर्य कुमार सुमन के नेतृत्व में बेतिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में जिला प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में डीएम, एसपी के अतिरिक्त एसडीएम बेतिया विनोद कुमार व अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे। इस क्रम में पदाधिकारियों ने बेतिया स्थित कई दुर्गा पूजा समिति के प्रतिमा प्रतिष्ठापित पंडालों का अवलोकन भी किया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व को परम्परा अनुरूप सम्पन्न कराने का आग्रह किया। जिला पदाधिकारी ने जिलावासियों से अपील किया कि दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसलिए सभी लोग अपनी बुराई को दूर कर अच्छाई को अपनाएं,जिला प्रशासन की पूरी टीम शांतिपूर्वक पूजा करने वालों के साथ है। जिलावासी किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे। अफवाह फैलाने वाले असामजिक तत्वों की जानकारी अविलम्ब पुलिस थाना अथवा जिला प्रशासन को देंगे, जिससे त्वरित गति से कार्रवाई कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके।
Post Views: 173
