लौरिया चनपटिया मुख्य मार्ग पर दुबौलिया कुटी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
लौरिया। लौरिया चनपटिया मुख्य मार्ग पर दुबौलिया कुटी के समीप बकरी बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाइक पर सवार-चालक एवं सवार महिला घायल हो गए। पुलिस की सहायता से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा उपरांत गंभीर हालत देखते हुए, चिकित्स्क ने दोनों घायलों को जीएमसीएच बेतिया भेजवाया। घायल बगहा एक निवासी फरीद मियां की पच्चास वर्षीय पत्नी सलमा खातुन एवं बाइक चालक शाकीर अली की सताइस वर्षीय पुत्र सलमान अली बताये गए हैं। जानकारी के अनुसार सलमान अपने रिश्तेदार सलमा खातुन को चनपटिया थाना के पोखरिया से लेकर बगहा जाने के क्रम में दुबौलिया कुटी के समीप बकरी बचाने के चक्कर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।