न्यू खुर्सीपार के अग्रसेन भवन में चल रह रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओ ने फूल बरसाते हुए भगवान का स्वागत किया। भजनो पर सभी जमकर नाचे कूदे। कथा में श्रीधाम वृंदावन सें पहुंचे राधेश्याम शास्त्री ने कहा कि परमात्मा तो सर्वत्र है। यदि हमारा भाव है। तो भगवान प्रगट जरुर होते है। भक्त प्रहलाद की बात तो सत्य करने के लिए भगवान ने नरसिंग का अवतार लिया। कुछ लोग कहते है। भगवान पैसे वालो का मिलते है। वे सब झूठ कहते हैं, सुदामा तो निर्धन थे। वे तो चावल भी उधार लेकर गए थे। लेकिन उन्हे प्रभु मिले। मथुरा में कुब्जा कुरुप थी लेकिन भगवान को उन्होने भी पाया। कन्हौया पैसा सुंदरता विधा नहीं देखता है। वह तो केवल भक्ति देखता है।