Mon. Aug 3rd, 2026

नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार नें निगम के चौकीदार  धर्मरक्षक पाठक को निलंबित कर दिया है। चौकीदार खुद को निगम का राजस्व अधिकारी बताकर लोगो से अवैध वसूली कर रहा था। शहर में जो लोग मकान बना रहे उनके पास जाकर उन्हें डरा धमका कर वसूली करता था। स्मृति नगर निवासी सिद्धार्थ चक्रवर्ती ने मामले की शिकायत की थी। उसने निगम आयुक्त को बताया कि वह निगम सें परमिशन लेकर मकान बना रहा है। आरोपी धर्मरक्षक पाठक राजस्व अधिकारी बनकर उससे 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था। शिकायत पर जांच कराई गई जिसमें चौकीदार  दोषी पाया गया है। और उसे तुरंत निलंबित किया गया है।

 

Spread the love

Leave a Reply