शिव भक्तों पर लाठीचार्ज से भगदड़ मचने से सात कांवरियों की मौत
एसएन श्याम / अनमोल कुमार
पटना। पटना जिला की सीमा से सेट जहानाबाद के मखदुमपुर में बामावेर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर श्याम मंदिर में रविवार की सुबह भगदड़ मचने से तीन महिला समेत 7 लोगों की मृत्यु की खबर है। उपर्युक्त घटना में 35 लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को चिकित्सार्थ जहानाबाद और गया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए, मृतक के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए अनुतोष राशि देने की घोषणा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद के मखदुमपुर के बनावार पहाड़ी पर चौथी सोमवारी को बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुट्ठी भर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। जिससे उत्पन्न अव्यवस्था के कारण अनियंत्रित भीड़ में भगदड़ मच गई। अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, जिसने आग में घी का काम किया। उधर जहानाबाद की जिला पदाधिकारी अलंकर्ता पांडेय ने बताया कि कांवरिया और फूल विक्रेता के बीच विवाद के कारण घटना हुई है। भगदड़ की जांच के लिए बरीय पदाधिकारी की एक टीम बनाई गई है, जांच रप्रतिवेदन के आधार पर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए, इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुतोष राशि देने की घोषणा किया। इसके साथ ही घायल लोगों की चिकित्सा के लिए प्रति व्यक्ति ₹50,000/- देने की घोषणा किया।
मृतकों में सुशीला देवी, किरण कुमारी, पूनम देवी और प्यारे पासवान बताए गये हैं, जबकि अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। भगदड़ की जानकारी मिलते हैं जिला मुख्यालय जहानाबाद में अफरा तफ़री मची हुई है।
जहानाबाद जिला मुख्यालय के साथ ही पटना से पुलिस एवं प्रशासन के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस व प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।