दुर्ग नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण विकसित करने तथा राष्ट्र को नशामुक्त बनाने के लिए नशामुक्त भारत अभियान का संचालन जिले में किया जा रहा हैं। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो में नशामुक्ति भारत अभियान के बैनर तले युवाओं बच्चो शैक्षणिक संस्थानो महिलाओ और जन समुदाय की भागीदारी के साथ मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम करने अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 56 वालिंटियर की नियुक्ति की गई है। आगे उन्होंने बताया कि समय समय पर मादक द्रव्यो के सेवन से संबंधित जागरुकता प्रचार प्रसार कार्यक्रम सेमीनार रैलिया नुक्कड नाटक नशा बंदी प्रतियोगिताएं सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाया जाएगा।