Wed. Nov 4th, 2026
पीएम मोदी अपने असली परिवारों के बारे में मुंह तक नहीं खोला : वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
भ्रष्टाचार पर खूब बोले मगर चुनावी भ्रष्टाचार (इलेक्टोरल बाॅन्ड) पर चुप्पी साधे रहे : विधायक
बेतिया : बेतिया जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद पर खूब बोले पर पश्चिम चम्पारण के असली मोदी परिवार शिकारपुर स्टेट, बिलासपुर स्टेट समेत लूटेरे नील हो के बाद अब चीनी मील मालिकों और 1 लाख 37 हजार एकड़ जमीन हडप्पा कर रखने वाले परिवारों (डी बंद्योपाध्याय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार) के बारे में पीएम मोदीजी का मुंह तक नहीं खुला,  इतना ही नहीं मोदी के असली परिवार लखिमपुर खीरी में किसानों को कुचलने वाले टेनी मिश्रा, महिला पहलवानों के साथ शारीरिक शोषण करने वाले शशिभूषण सिंह, आदिवासी युवक के चेहरे पर पेशाब करने वाले भाजपाई तक का नाम नहीं लिया, यानि मोदी अपने असली परिवारों के बारे बोला ही नहीं। उपर्युक्त बातें भाकपा माले सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर भी खूब बोले मगर चुनावी भ्रष्टाचार ( इलेक्टोरल बाॅन्ड) पर चुप्पी साधे रहे, जबकि यह आज तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। सबसे बड़ी बात यह है कि  मोदी सरकार ने संविधान के खिलाफ जाकर भ्रष्टाचार करने के लिए कानून बनाया, जिसे सुप्रिम कोर्ट के संविधानपीठ ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) को निर्देश दिया कि वो चुनावी चंदे से संबंधित संपूर्ण जानकारी 6 मार्च 2024 (लोकसभा चुनाव के पूर्व) के पहले सार्वजनिक करते हुए चुनाव आयोग को सौंपे। जिससे मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को देश देखें। वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि 25 मिनट के भाषण में  युवाओं का पलायन की बात तो किया, मगर पिछले दिनों प्रत्येक साल दो करोड़ रोजगार का वादा भूल गए, आगे विधायक ने कहा कि मोदी ने गांधी, कर्पूरी, जयप्रकाश, लोहिया और आंबेडकर का नाम तो लिये पर लोकतंत्र और संविधान पर मोदी सरकार के हमले कि चर्चा तक नहीं किया। उपर्युक्त जानकारी सुनील कुमार यादव भाकपा माले नेता ने मीडिया को दिया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed