Wed. Nov 4th, 2026
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में मोदी की सभा को चम्पारण वासियों ने नकार दिया। सभा के लिए जो दो लाख की भीड़ का दावा भाजपा करती रही, वह बंगाल, यूपी, गोपालगंज, सिवान और छपरा से भाड़े पर बुलाकर भी दस हजार तक भी लोगों को पुरा नही किया जा सका। मोदी की चम्पारण की अब तक की सबसे कम भीड़ या कहें कि सुपर फ्लाप सभा माले ने करार दिया। कुर्सियां खाली, खाली दिखी। उपर्युक्त बातें माले नेता सुनील कुमार राव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया। उन्होंने कहा मोदी कम भीड़ देखकर स्वयं निराश दिखे, वही उनका भाषण भी चम्पारण वासियों के लिए निराशा जनक रहा।  चम्पारण के विकास, शिक्षा, रोजगार, बंद चनपटिया व मोतिहारी चीनी मिलों को चलाने और कोई उद्योग धंधा लगाने, पटना और दिल्ली के लिए कोई नई ट्रेन की सौगात की उम्मीद पर कोई घोषणा नही कर निराश किया। मोदी के भाषण में छात्रों, युवाओं, किसानों, मजदरों, और महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं मिला, उनके सम्बोधन ने किसी को इंप्रेस नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कुल मिलाकर मोदी की सभा अब तक की सुपर फ्लॉप और बिना इंप्रेसन प्रभावहीन सभा करार दिया। इससे स्पष्ट हो रहा है कि आसन्न लोकसभा चुनाव में चम्पारण से भाजपा की विदाई तय है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed