Wed. Nov 4th, 2026

कुंभ 2024 का मंथन, संत जगतगुरु स्वामी अंजनेशानंदजी महाराज एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंदजी महाराज अंगवस्त्र से सम्मानित

एसएन श्याम / अनमोल कुमार

प्रयागराज के माघ मेला में एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई, कुंभ मेला 2024-2025 के आयोजन को लेकर लिए संतों ने गंभीर मंथन किया। इस बैठक की अध्यक्षता शाक्त अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंदजी महाराज ने की। उपर्युक्त बैठक में सर्वप्रथम जगतगुरु स्वामी अंजनेशानंदजी महाराज एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंदजी महाराज को पुष्पाहार एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महामंडलेश्वर के पद पर स्वामी अन्तताजी महाराज, स्वामी गंगानन्दजी महाराज एवं स्वामी रंजीतेशानंदजी महाराज को सम्मानित किया गया।

 

इस बैठक में स्वामी विश्वापुरीजी महाराज को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रयागराज महाकुंभ 2024-2025 के आयोजन को लेकर गंभीर विचार मंथन करते हुए जटाशंकर पांडेय को संयोजक घोषित किया गया। संयोजक श्री पांडेय के सहयोग के लिए ललन तिवारी तथा हरिमोहन पांडे का मनोनयन किया गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed