उनके समर्थकों व शुभचिंतकों के बधाइयों का तांता
पटना: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धरम सिंह को छपरा व सिवान का प्रभारी बनाया गया है। हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ धरम सिंह को छपरा और सिवान का प्रभारी मनोनित किया है। धरम सिंह ने अपनी बात को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन व प्रदेश अध्यक्ष बिहार डॉ अनिल कुमार ने उनपर विश्वास कर प्रभार दिया है। इसके लिए उन्हें साधुबाद दिया और सिवान और छपरा में संगठन को सशक्त करना पहली प्राथमिकता होगी। प्रभारी बनाये जाने पर धरम सिंह को उनके शुभचिंतको में प्रसन्नता है। धरम सिंह को उनके आवास पर बधाई देने वाले सैकड़ो कार्यकर्ता का तांता लगा हुआ है।