Sun. Mar 23rd, 2025

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिकाओं के लिए आवश्यक: रोटरी क्लब

नरकटियागंज: रोटरी क्लब और रोट्रेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बिहार एक्टिविटी जोन के सहयोग से रेलवे मध्य विद्यालय के छात्राओं को एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया. रोटरी क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार (आशीष) ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में इसका आयोजन किया है. क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे समाज में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के मामले प्रचलित हैं, जिनमें से कई की रिपोर्ट नहीं की जाती है और अंततः लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध होते हैं। लड़कियों को किसी भी हानिकारक परिणाम से खुद को बचाने में सक्षम बनाने के लिए ऐसी जटिल परिस्थितियों से निपटने की तत्काल आवश्यकता है। उन्हें आत्मरक्षा सिखाकर हम एक ऐसे समाज को सुनिश्चित कर सकते हैं जो शक्तिशाली और मजबूत महिलाओं से भरा हो जो अपनी रक्षा कर सकें।
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय के छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक और उच्च कक्षाओं में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आवश्यक है, ताकि वे आत्मरक्षा और आत्म-विकास के लिए जीवन कौशल सहित कुछ आत्मरक्षा कौशल विकसित कर सकें। सरकारी संस्थानों में लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने से उन्हें संकट के समय अपनी रक्षा करने के लिए मनोवैज्ञानिक, बौद्धिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिलती है। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे किचेन, दुपट्टे आदि का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
बिहार एक्टिविटी जोन के अध्यक्ष और रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष समाज सेवी वर्मा प्रसाद ने सूत्रों को बताया कि एक्टिविटी जोन के अभिषेक कुमार,बसंत कुमार ओर सीमा कुमारी जूडो कराटे, उषू और थाई बॉक्सिंग के राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया है। रोटरी क्लब और इसकी युवा शाखा रोट्रेक्ट क्लब ने विद्यालय के छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण इनके द्वारा दिलवा कर छात्राओं में एक आत्मविश्वास लाने का सफल प्रयास किया है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष ईo उमेश जायसवाल, रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष सुमीत कुमार गुप्ता, सचिव आयुष कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य प्रकाश, शशिभूषण कुमार, दंत चिकित्सक मो काजिम के अतिरिक्त विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने क्लब की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply