Fri. Aug 14th, 2026

 

बेतिया पुलिस अंतर्गत नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाह के लिए विगत दिनों एक किशोरी अपहृत की गई। किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस बाबत किशोरी के पिता ने थाना में आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस मामला को गंभीरता से लेते हुए किशोरी की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी करती रही। ऐसे में सोमवार की सुबह गुप्त सूचना पर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। उसे मेडिकल जांच व 164 के बयान के लिए बेतिया भेज दिया गया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply