Sun. Mar 23rd, 2025

टीपी वर्मा कॉलेज में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती समारोह पूर्वक सम्पन्न 

नरकटियागंज: टी.पी.वर्मा महाविद्यालय में आज बीएड संकाय के तत्वावधान में हिंदी के प्रख्यात राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती समारोह पूर्वक सम्पन्न हुई। जिसकी जानकारी प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीकांत राय के हवाले से महाविद्यालय सूत्रों ने दी। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत राय के हवाले से बताया गया है कि रामधारी सिंह का जीवन संघर्ष भरा रहा है। उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। रामधारी सिंह दिनकर के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयंती कार्यक्रम का संचालन बीएड के सहायक प्राध्यापक प्रो अतुल कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि दिनकर के काव्य में विचार और भावना का समन्वय दिखता है। भावना के उच्छल प्रवाह के साथ- साथ विचारों की गहनता भी उनके काव्यों में सर्वत्र है।

हिन्दी के सहायक प्राध्यापक डॉ सच्चिदानंद मंडल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 ई में बेगूसराय के सिमरिया ग्राम में हुआ। डॉ सच्चिदानंद मंडल ने बताया कि रामधारी सिंह दिनकर भारत के प्रसिद्ध हिंदी कवि, लेखक, निबंधकार एवं महान शिक्षाविद् रहे। उन्होंने 20 वीं सदी के हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, असमानता और शोषण के विरुद्ध कविताओं की रचना की। जिनमें ‘रश्मिरथी’, और ‘परशुराम की प्रतीक्षा’ शामिल है। ‘उर्वशी’ को छोड़कर दिनकर की अधिकत्तर रचनाएं वीर रस से ओत-प्रोत है।

हिन्दी की सहायक प्राध्यापिका डॉ नम्रता गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दिनकरजी त्रिकालदर्शी कवि रहे, जिन्होंने भूतकाल से उदाहरण लेकर भविष्य को ध्यान में रखते हुए वर्तमान की रचना किया। ‌‌डॉ नम्रता गुप्ता ने बताया कि जब मनुष्य का विनाश आ जाता है तो पहले उसका विवेक मर जाता है। 20वीं सदी में जिन लेखकों ने हिन्दी भाषा और साहित्य को राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनमें रामधारी सिंह दिनकर सर्वोपरि है। वे राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक चेतना के साथ सांस्कृतिक चेतना में भी गहरी पैठ बनाए रखा। वह प्रेम और सौंदर्य के भी कवि भी रहे।

इस अवसर पर हिंदी के सहायक प्राध्यापक डॉ सच्चिदानंद मंडल, डॉ नम्रता गुप्ता, खेल निदेशक सुनील वर्मा, बीएड के वरीय प्राध्यापक प्रो आलोक रंजन, प्रो महेंद्र कुमार, प्रो रामबाबू कुमार, सुजीत कुमार वर्मा उर्फ़ पिटू वर्मा, अनूप कुमार तिवारी, संजय चौधरी, अखिल स्नेह श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply