Wed. Nov 4th, 2026

श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया

नरकटियागंज। अनुमंडलीय शहर नरकटियागंज में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन विभिन्न पूजा पंडालों में बड चढ़कर भंडारा का आयोजन किया गया है। भंडारा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओ ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। चीनी मिल चौक पर आयोजित भंडारा का प्रारम्भ नप सभापति रीना देवी, उपसभापति प्रतिनिधि संतोष राज ने संयुक्त रुप से किया है। सभापति व उपसभापति प्रतिनिधि ने लोगो के बीच प्रसाद का वितरण करते हुए स्वयं प्रसाद ग्रहण किया। दर्शनार्थी श्रद्धालुओं ने भी महाप्रसाद ग्रहण किया। इसमे शांति युवा सेना के सदस्यों ने अच्छी भूमिका निभाई है।उधर,अस्पताल चौक पर सीबीएम द्वारा आयोजित गणेश पूजा में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था। सीबीएम के युवा सदस्यों ने लोगो के बीच प्रसाद का वितरण किया। सीबीएम कुणाल जायसवाल ने बताया कि बुधवार की शाम से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओ ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed