Wed. Nov 4th, 2026

दुर्ग अधिवक्त परिषद जिला इकाई दुर्ग के तत्वावधान में परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर विगत दिनो जिला अधिवक्ता संध के सभागार में स्टडी सर्कल का आयोजन अविवक्ता परिषद के अध्यक्ष समीर त्रिपाठी के अध्यक्षता में योजनाबद्ध, किया गया। जिसमें पूर्व लोक अभियोजक व वरिष्ठ अधिवक्ता सुदर्शन साहित्यकार महलवार नें पाँक्सों एक्ट व अतिरिक्त लोकअभियोजन वरिष्ठ अधिवक्ता विजय कसार ने विधुत अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वही एक्ट में अधिवक्ता अपने मुवक्किल का कैसे बचाव करे व उपरोक्त एक्ट के संबंध में सभी महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नीता जैन सचिव  रविसंकर  सिंह महामंत्री दीपेन्द्र देशमुख  उपाध्यक्ष प्रशांत  जोशी और अन्य लोग भी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

You missed