शारदीय दुर्गा पूजा के लिए अध्यक्ष सागर राज और महासचिव सन्नी केसरी चयनित
नरकटियागंज: नरकटियागंज नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 14 स्थित देवी स्थान मंदिर के नवनिर्मित कार्यालय में देवी स्थान मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। आसन्न शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता सागर राज ने किया। जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस 2023 वर्ष में देवी स्थान मंदिर पूजा समिति नगरवासियों के धार्मिक आस्था के अनरूप पूजा सम्पन्न कराने की विधिवत व्यवस्था करने को तत्पर है। उपर्युक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि देवी स्थान पूजा समिति पूजा पंडाल को हाईटेक व्यवस्था अंतर्गत विविध रूप से सजाने का कार्य करेगी। पूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए नई समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सागर राज, उपाध्यक्ष मनोज बाबा, रमण गुप्ता, राजू सोनी, नीतेश जायसवाल, महासचिव सन्नी केसरी, सचिव अटल भारती उर्फ़ मुन्ना एवं मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ बिहारी, कार्यकारिणी के सदस्यों में मनोज वर्मा, संदीप कुमार, दीपक चौधरी, किशन वर्णवाल, चंदन राज, सुरज वर्णवाल, किशन कुमार, गौतम कुमार, धनराज कुमार, सोनू प्रजापति, गोलू कुमार, कृष्णा कुमार उर्फ़ भीखू, पिन्टू साहू, मनोज कुमार, मिलन तिवारी, राजेश पांडेय मुख्य है। उपर्युक्त समिति के सफल संचालन के लिए संरक्षक मण्डल में रामश्रय यादव (थानाध्यक्ष) अवधकिशोर सिन्हा, बसंती देवी (नगर पार्षद), कन्हैया अग्रवाल उर्फ़ गुड्डू, अवधेश कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार गुप्ता, रवींद्र प्रसाद, मुकुल कुमार गुप्ता शामिल किये गए हैं।