Sun. Jun 14th, 2026

 

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश सिविल सर्जन ने किया

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के मझौलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएस, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यक्रम पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर उनके संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। सिविल सर्जन ने कहा कि
जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। तदुपरांत उन्होंने पीएचसी में जाकर प्रत्येक कार्यक्रम का निरीक्षण किया और वहां पर दाखिल मरीजों से पीएचसी पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लिया। रोगियों ने अपनी पूर्ण संतुष्टि जाहिर कर कहा कि हम यहां के कार्य व्यवहार से पूर्ण तरह से संतुष्ट हैं और हमें पर्याप्त मात्रा में दवाइयां भी मिलती हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply