Wed. Nov 4th, 2026

स्टडी जोन कोचिंग सेंटर के निदेशक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया

योगापट्टी : प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौली चौक पर स्थित स्टडी जोन कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस पर कोचिंग संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कोचिंग संस्थान के छात्र एवं छात्राओं ने क्रमवार कला प्रदर्शित किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित गणमान्य लोगो ने सभी छात्र-छात्राओं को तालियो की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर इश्तेयाक हसन ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगो एवं छात्र छात्रओ को साधुवाद दिया। अभिभावकों से शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा तत्पर रहने के लिए अपील किया। सभी छात्र एवं छात्राओ को कलम, डायरी, मेडल एवं अन्य सामग्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बासोपट्टी पंचायत के मुखिया नवीन चौधरी, बहुअरवा पंचायत के मुखिया पुत्र मो अबुलैश, उप मुखिया मोहम्मद कुदुश अंसारी, नेयाज अहमद, आजाद अंसारी सहित कोचिंग संस्थान के छात्र छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed