Wed. Feb 12th, 2025
भारतीय स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत, भारत-नेपाल खुली सीमा पर कड़ी चौकसी, दोनों देश के सुरक्षा बल की संयुक्त पेट्रोलिंग
बेतिया: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 के दृष्टिगत भारत और नेपाल बार्डर पर एसएसबी ने सुरक्षा और जांच व्यवस्था को पूर्व की अपेक्षा बढ़ा दिया है।  47 वी बटालियन के अंतर्गत इनरवा बीओपी में तैनात इंस्पेक्टर सतपाल सिंह  ने  बताया कि खमिहा-इनरवा, बसंतपुर बार्डर पर एस‌एसबी के जवानों और नेपाल एपीएफ के पदाधिकारियों व जवानों की संयुक्त पेट्रोलिंग के साथ लगातार गश्त  लग रही है। गश्त के दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी के पदाधिकारियों व जवानों को स्वतंत्रता दिवस को लेकर चौकसी बरतने के निर्देश दिये गये हैं।  साथ ही सीमा पार से आने जाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि नेपाल से आने जाने वाले वाहनों की  सघन जांच की जा रही हैं। जवानो को रात में नाईट विजन से ड्यूटी करने को कहा गया है। सीमा पर हाई अलर्ट हैं। हर लोगों की जांच की जा रही हैं। स्थानीय पुलिस से समन्वय बनाकर सूचना तंत्र को मजबूत कर बार्डर पर कड़ी निगाह रखी जा रही हैं। आसूचना एकत्रित कर सीमा पर तैनात जवान अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। साथ ही  मादक पदार्थ, ह्यूमन ट्रैफिकिंग सहित किसी भी प्रकार की अप्रिय गतिविधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। वही सभी एसएसबी बीओपी में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तैयारी भी जोरों पर है।वहीं इनरवा एस‌एसबी और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों व जवानों के द्वारा सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है। उन्होंने  बताया कि बॉडर पर पेट्रोलिंग कर लोगों के बीच विश्वास भी बढाया जा रहा है। वहीं लोगों को भारत नेपाल के बीच बेटी रोटी का संबंध जो पूर्व से चला आ रहा है।उस पर कायम रहने का अनुरोध भी किया जा रहा है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply