Wed. Feb 12th, 2025

रंजीत कुमार सोनी नरकटियागंज राजद नगर अध्यक्ष मनोनित पश्चिम चम्पारण जिला राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन नरकटियागंज स्थित होटल चाणक्य में 12 अगस्त 2023 शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष राजद साहेब हुसैन अंसारी ने नरकटियागंज वार्ड 13 निवासी रंजीत कुमार सोनी को नरकटियागंज नगर अध्यक्ष मनोनित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश राजद प्रधान महासचिव अमर यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि रंजीत कुमार सोनी नरकटियागंज राजद को सशक्त करने में सक्षम होंगे। नरकटियागंज प्रखंड कमिटी का विस्तार प्रखण्ड अध्यक्ष म.गुलाम कादिर अंसारी ने किया। जिसमें नरकटियागंज के रामाधार प्रसाद के पुत्र वार्ड 13 निवासी रंजीत कुमार सोनी को नगर अध्यक्ष नरकटियागंज का दायित्व सौंपा गया। राजद जिला अध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी और प्रदेश के प्रधान महासचिव ने रंजीत कुमार सोनी की कर्मठता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए नगर राजद का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उपर्युक्त कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सदस्य हाजी इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी, जिला प्रवक्ता प्रभु यादव, मानसरोवर राम, अब्बास अहमद तथा प्रदेश, जिला और प्रखंड राजद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply