
बेतिया: जनता दल यूनाइटेड श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की जिला बैठक जिला कार्यालय किला मुहल्ला में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने की। श्री कुमार ने पार्टी द्वारा लगातार चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक गांव से लेकर शहर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि हर हाल में सामाजिक मान बिंदुओं की रक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अब तक के सामाजिक कार्यों को समाज के सभी वर्ग तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। जातीय गणना पर बोलते हुए बताया कि जातीय गणना से समाज का वास्तविक दिशा और दशा समझने में सहुलियत मिलेगी। उन्होंने माननीय हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। इस बैठक में कई कार्यकर्ताओं को जिला और प्रखंड स्तर के जिम्मेवारिया दी गई। जिसमें रवींद्र पटेल को चनपटिया प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विजय कृष्ण सिंह को जिला सचिव बनाया गया। बैठक में विजय कृष्ण सिंह, राजीव रंजन,नगर अध्यक्ष विकास कुमार, नीतेश कुमार तुलस्यान,रामबाबू पटेल, सरवन कुमार पटेल, रवींद्र पटेल राजकुमार, सुभाष पटेल शामिल रहे।
Post Views: 142