
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत सिकटा थाना क्षेत्र में दिनांक 18 जुलाई 2023 को सिकटा थानान्तर्गत एयरटेल कम्पनी में (डिस्ट्रीब्यूटर) कार्यरत आकिब रहमान से 58000 रुपए एवं वन प्लस मोबाईल अज्ञात लुटेरों ने लूट लिया। जिस संदर्भ में सिकटा थाना कांड सं 81/23 दिनांक 19 जुलाई 2023 धारा-392 भादवि तीन अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध दर्ज किया गया। सिकटा थाना एवं जिला तकनीकी सेल ने वैज्ञानिक, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में संलिप्त मोजीबुल हक उम्र 30 वर्ष, पिता नुरुल कमर, धौसुलाह उम्र 32 वर्ष, पिता शेख दुरसीद, दोनों शेरवा, टोला झुमका, थाना सिकटा, जिला पश्चिम चम्पारण को लूटे गये वन प्लस मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लूटकांड के शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। बेतिया पुलिस अंतर्गत सिकटा थाना की छापामारी दल में बेतिया पुलिस के पुअनि रमेश कुमार महतो थानाध्यक्ष सिकटा थाना, पुअनि अरविन्द कुमार ठाकुर, सिकटा थाना, परि पुअनि राहुल कुमार, सिकटा थाना, थाना रिजर्व गार्ड, सिकटा थाना, बेतिया शामिल रहे।
Post Views: 175