Tue. Oct 22nd, 2024
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित श्री पिंजरा पोल गौशाला में पदेन अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर डॉ विनोद कुमार की  अध्यक्षता में एवं अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनील कुमार तथा आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में सम्मान समारोह – सह-आम सभा का आयोजन गौशाला परिसर में किया गया। इसके साथ ही तीन भवनों का जीर्णोधार प्रेम सोमानी, रजत  मोटानी एवं बनारस निवासी कृष्ण गोपाल पोद्दार के सौजन्य से हुआ, उसका उद्घाटन भी किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने पिंजरा पोल गौशाला की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण किया। अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया ने पिंजरा पोल गौशाला परिसर का निरीक्षण कर बैठक में गौशाला कमिटी के सचिव सुरेश सिंघानिया सहित सभी सदस्यों के आभार व्यक्त किया। उनके गौ सेवा का उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि सर्वाधिक संख्या में लोग गौ सेवा से जुड़े। बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष प्रेम सोमानी ने गौशाला परिसर में गौ माता का एक मंदिर निर्माण का प्रस्ताव दिया। जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सहर्ष स्वीकार किया। आजीवन सदस्य रवि गोयनका ने बताया कि पहली बार गौशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इसका केवल एकमात्र उद्देश्य है कि सर्वाधिक लोग भावनात्मक रुप से गौशाला से जुड़ कर गौ सेवा में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सन्नी कुमार सिंह ने गौ सेवा से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। ऐसे समाजिक बंधु जिन्होंने किसी भी प्रकार से गौशाला की व्यवस्था एवं विकास में तन मन धन से सहयोग किया, उन सभी को गौशाला कमिटी के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया डॉ. विनोद कुमार ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। गौ दान के लिए तारकेश्वर नाथ तोदी, राजेश तोदी, रमेश तोदी, रोहित सिकारिया, डॉ. सन्नी सिंह, डॉ. अनिल मोटानी, अमित गिरि एवं विनोद सर्राफ को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष इंदिरा पोद्दार, रोटरी क्लब बेतिया के अध्यक्ष एमानुएल शर्मा तथा मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अर्पित केसान को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रविवार की आम सभा में आगामी सत्र के लिए सचिव पद पर पुनः सुरेश सिंघानिया, उपाध्यक्ष पद पर संजय झुनझुनवाला एवं कोषाध्यक्ष पद पर  प्रदीप केसान का सर्व सम्मति से निर्वाचन किया गया। आजीवन सदस्य एवं पूर्व विधायक प्रकाश राय को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। संजय जैन ने मंच संचालन एवं रवि गोयनका, दीपक कानोडिया, सुभाष रूंगटा, देवकी नंदन केयाल को उत्कृष्ट आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों ने ढ़ेर सारी प्रशंसा किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकार बंधुओं को अध्यक्ष ने अंग वस्त्र से सम्मानित किया। गौशाला सेवकों को बिहार प्रा. मारवाड़ी सम्मेलन नई छाता प्रदान कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार मोटानी ने किया। कार्यक्रम का समापन सामुहिक अल्पाहार उपरांत अध्यक्ष ने किया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply