Tue. Jun 23rd, 2026

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ने 2018 से कुल 35 बालक-बालिका को दंपतियों को गोद दिया
APNI BAT
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से कनाडियन दंपत्ति ने 3.5 वर्ष के बच्चा को गोद लिया। बेतिया के बानुछापर स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की चर्चा वैश्विक स्तर पर है। संस्थान के अबोध बच्चों को कई देशी एवं विदेशी दंपतियों ने गोद लिया है। इसी क्रम में कनाडा के (कनाडियन) दंपत्ति एरिक नॉरमैन ड्यूक एवं ऑटमन ली सेराइ ड्यूक (Mr.Eric Norman dueck & Mrs.Autumn Lee Serrai dueck) ने अपने पुत्र के रुप में 3.5 वर्ष के बालक को गोद लिया। 3.5 वर्ष के पुत्र को पाकर कनाडा के दंपत्ति संतुष्ट और प्रसन्न दिखे। उपर्युक्त अवसर पर अनील कुमार, डीडीसी, राजीव कुमार सिंह एडीएम, विनोद कुमार एसडीएम बेतिया ने दत्तक बालक के उज्जवल भविष्य की कामना किया। संस्थान में बच्चा को गोद देने के समय केक काटकर जन्मदिन मनाया जाता है। इस बालक का दत्तक ग्रहण के समय केक काटा गया और जन्मदिन मनाया गया। डीडीसी ने बालक का दत्तक ग्रहण आदेश एवं जन्म प्रमाण पत्र उसे ग्रहण करने वाले दंपत्ति को सौंप दिया।सहायक निदेशक अभय कुमार ने बताया कि इस बच्चे को गोद देने के बाद, उपर्युक्त संस्थान ने अब तक 16 बालक-बालिका को विदेशी दंपतियों को गोद दिया है। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ने 2018 से अब तक कुल 35 बाल – बालिका देश एवं विदेश के दंपतियों को गोद दिया हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया