Sat. Jul 27th, 2024

शिवशक्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत शेरहवा डकहवा गाँव में शिवशक्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश जल यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ गोपाला ब्रह्मस्थान परिसर से किया गया। गाजा- बाजा के साथ गोपाला ब्रह्मस्थान से निकली कलश यात्रा हरबोड़ा नदी से जल लेकर नगर भ्रमण उपरांत शेरहवा गाँव पहुँची। जहाँ विधिवत मंत्रोच्चार से महायज्ञ का शुभारम्भ किया गया। जलयात्रा में महिला पुरुष श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा का कई जगह भव्य स्वागत किया गया। जलयात्रा में 551 कुंवारी कन्या शामिल हुई। इस दौरान भगवान शिव के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कलश यात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे व यज्ञ के संयोजक वर्मा प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि महायज्ञ से पूरे क्षेत्र का विकास, घर में समृद्धि आती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जल यात्रा के बाद पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश किया। 25 जून 23 को जलाधिवास, कर्म कूटी और मंडपस्य देवता पूजन, 26 जून 2023 को अन्नाधिवास, फलाधिवास, मंडप पूजन, पुष्प, वस्त्र व अधिवास, 27 जून 23 को मंडप पूजन, देवास्थापना, नगर परिक्रमा,न्यास और 28 जून 23 को मंडप पूजन, प्रतिष्ठा व भंडारा का आयोजन किया गया है। महायज्ञ में बनारस व अयोध्या से विद्वान आचार्यों को प्रवचन के लिए बुलाया गया है। इस अवसर पर मुखिया अनूपधर दुबे उर्फ़ पिंटू दुबे, राहुल दुबे, राजू कुमार दुबे, विजय कांत धर दुबे, दयालधर दुबे, संतोष साह, दिनेश धर दुबे, शेषनाथ धर दुबे, प्रमोद साह, गोविंद धर दुबे, अमरेश सिंह, बाबा वीरेन्द्र दास, मलखान दास, मैनेजर दास, आशोक दास समेत मंदिर के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply