Wed. Jun 24th, 2026

 

पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनुवरिया पंचायत वार्ड नंबर 2 में एक किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शातिर युवक ने उसका वीडियो भी बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा सम्बंध बनाना चाहा। किशोरी ने इसकी शिकायत अपनी माँ से किया, पीड़िता की मां ने बुधवार को किशोरी के साथ मझौलिया थाना पहुंची और पुलिस को आवेदन दिया। आवेदन में पीड़िता की मां ने पड़ोसी बुलेट सहनी (21वर्ष) पर आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पीड़िता को मेडिकल जांच व 164 के बयान के लिये बेतिया भेजा गया है। आवेदन के आलोक में पुलिस जांच में जुट गयी है।आवेदन के आलोक में पुलिस ने बताया
कि युवक व किशोरी का घर आमने सामने है। बीच में पक्की सड़क है। घटना विगत 15 मई 2023 की बतायी गयी है। युवक की माँ उस दिन किसी शादी समारोह में गयी। घर मे अकेले युवक ने किसी बहाने किशोरी को अपने घर बुलाया और उसके साथ गलत कदम उठाया और वीडियो बना लिया। उस वीडियो के सहारे, पुनः दुष्कर्म करना चाहा, जिसका प्रतिवाद किशोरी ने किया। आरोपी ने किशोरी के साथ का वीडियो कतिपय दोस्तो को शेयर भी किया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया