Wed. Jun 24th, 2026

योगापट्टी के मच्छरगांवाँ में वस्त्र दूकान में आग, करोड़ों की संपत्ति क्षति का आकलन

जयनारायण प्रसाद
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत योगापट्टी प्रखण्ड के मच्छरगांवाँ नगर पंचायत स्थित एक वस्त्र प्रतिष्ठान में भयंकर आग लगने की ख़बर है। वस्त्र प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर पुरैना निवासी राजू कुमार के हवाले से खबर है कि लगभग दो करोड़ रुपए के वस्त्र जलकर राख हो गये हैं। आग लगने पर कुछ ही क्षणों में करोड़ों का प्रतिष्ठान राख में बदल गया। प्रतिष्ठान के अंदर रखे खाता बही व अनुमानतः 25 लाख रुपए नगद भी नहीं निकला सका। प्रतिक्षण लोग मूकदर्शक बने रहे, हालाकि इक्के दुक्के युवा पानी फेंकते नज़र आये। आग की लपटें इतनी तेज कि नजदीक जाने की किसी ने हिम्मत नहीं किया। सारी संपत्ति स्वाहा होने के बाद पदाधिकारी, फायर बिग्रेड घटनास्थल पर पहुंचे। कहा जाता है कि सब कुछ स्वाहा हो गया राख बुझाने सभी लोग चले आए। घटना स्थल पर सीओ योगापट्टी प्रियव्रत कुमार थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद व अन्य मौजूद रहे। चुनावी महाकुंभ को देखते हुए वोट लेने वाले प्रत्याशी पीछे नहीं रहे, पीड़ित व्यक्ति की आंसू पूछने में वह भी पीछे नहीं रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया