Tue. Nov 28th, 2023

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी   घर से  लौट रही महिला के साथ बाइकर्स गिरोह ने स्नेचिंग   को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन लड़कों ने महिला के हाथ से बैग को  छीनक भाग  गया । महिला के मुताबिक उस  बैग में सोने चांदी के आभूषण और कुछ नगद रुपए रखे हुए थे।

मोहन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि सुभाष नगर दुर्ग रहने वाली  रागिनी सिन्हा नाम की महिला के साथ बैग छीनने की घटना हुई है। उसने पुलिस की दी शिकायत में बताया है कि वो अपने पति के साथ बाइक में कवर्धा स्थित सिलयाटी शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वो लोग शनिवार देर शाम वहां से दुर्ग लौटे। दुर्ग लौटने पर महिला के पति ने उसे अंडर ब्रिज के पास ई रिक्शा में बैठाया और खुद किसी काम से चला गया। महिला ई रिक्शा से सुभाष नगर पहुंची। वो जैसे ही ई रिक्शा से उतर कर कुछ दूर पहुंची पीछे आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसका पर्स छीना और फरार हो गए। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

Spread the love

Leave a Reply