Tue. Apr 22nd, 2025

दुर्ग। धमधा थाना के अंतर्गत ग्राम तुमाकला मोड़ पर अनियंत्रित स्काॅर्पियो पलट गई। घटना 28 मार्च शाम करीब साढे 7 बजे की है। हादसे में डेढ़ वर्षीय हिमांश पति पदुम यादव सहित अन्य सवार बुरी तरह घालय हो गए। इलाज के दौरान हिमांश की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक संजय कश्यप के खिलाफ धारा 304 ए 279 ,337 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि स्कार्पियों गांव लौटते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान भूषण वर्मा, ममता यादव, गौरी यादव सुक्रित लोधी और पूर्णिमा यादव गंभीर रुप से घायल हुए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी की जान तो बच गई लेकिन हिमांशु को इलाज के दौरान मौत हो गई उसके सिर में गंभीर रुप से चोट आई थी। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर लिया हैं। पुलिस की विवेचना जारी है।

Spread the love

Leave a Reply