Thu. Mar 28th, 2024

बेतिया : भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला बेतिया के विभिन्न मोर्चा के जिला अध्यक्षों का मनोनयन बेतिया भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया। जिला मुख्यालय के मेहंदियाबारी स्थित पार्टी कार्यालय में अभिषेक यदुवंशी युवा मोर्चा, सीमा माधव गड़िया महिला मोर्चा, रामेश्वर चौरसिया अति पिछड़ा मोर्चा, अशोक सुब्बा अनुसूचित जनजाति, वीरेंद्र मांझी अनुसूचित जाति, रौनक हुसैन अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस मनोनयन में सामाजिक समानता का ख्याल रखा गया है। यह मनोनयन प्रदेश तथा जिला के पदाधिकारियों से समन्वय बैठाकर किया गया है। पार्टी ने विभिन्न मंच, मोर्चा के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिससे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचा जा सके। इसकी तैयारी अभी से प्रारम्भ कर दी गई है। कार्यकर्ताओं को अभी से लेकर 14 अप्रैल 23 तक एकजुट करने को कहा गया है। जिससे अंबेडकर जयंती को ऐतिहासिक स्वरुप दिया जा सके।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply