Fri. Apr 19th, 2024

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की पश्चिम चम्पारण जिला की टीम राज्य स्तरीय विभिन्न मांगों के समर्थन में दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए रवाना हो गई हैं। पश्चिम चम्पारण जिला की टीम का नेतृत्व अजय कुमार वर्मा कर रहे हैं। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परियोजना कार्यालय से सहयोग नहीं किया जाता है, अनावश्यक दबाव बनाकर परेशान किया जाता है। अपेक्षाकृत कम पढ़ी लिखी महिलाओं से पर्याप्त से अधिक कार्य कराया जाता है। उन्हें पारिश्रमिक भी न्यूनतम दैनिक मजदूरी से कम दिया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यथा सेविका व सहायिका को सरकारी कर्मचारी की मान्यता और अन्य राज्यों की भांति वेतनमान देने की मांगों समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर 28 मार्च 2023 को प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित है। जिसे सफल बनाने के लिए पूरे भारत से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली पहुंच रहा है। पश्चिम चम्पारण जिला के विभिन्न परियोजना की अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होने के लिए, रवाना हो चुकी हैं।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply