Mon. May 29th, 2023

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने संगठन को सशक्त और मुख्य शिक्षा पर बल दिया

हृदयानंद सिंह यादव
बेतिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ बेतिया ने शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष नंदन कुमार ने किया। उपर्युक्त कार्यक्रम में शिक्षकों की सभी समस्याओं व संगठन विस्तार करने के साथ, जिला में मुख्य शिक्षा पर बल दिया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी ने कहा कि शिक्षकों की अस्मिता व पहचान बरकरार रखने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए शैक्षणिक पृष्ठभूमि को मजबूती प्रदान करने को शत प्रतिशत प्रयास करते आ रहें है। उनका कहना है कि शिक्षा की पृष्ठभूमि अत्यधिक सशक्त बनाकर रखना है, जिससे बिहार का प्रत्येक बच्चा सुविज्ञ नागरिक बन सके। व्रजवासी ने यह भी कहा कि प्रत्येक बच्चा को शिक्षित बनाकर, आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी बना देना है कि बिहार की धरती उन बच्चों पर गर्व करे। लखन लाल निषाद ने कहा कि हम सब शिक्षकों को एकजूट होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए, अधिकार के लिए की सतत संघर्ष करते रहना है। इस अवसर पर सतीश कुमार, रिपुसूदन मिश्र, अभयनारायन प्रसाद, म.खलिकुज्जमा, जीतेंद्र पांडेय, जयकांत पांडेय, राजकिशोर शर्मा, सुनील कुमार, अबदुल मोजिब, विजय झा, मयंकेश्वर राम, रवि रंजन कुमार, अलका रानी, अनीता कुमारी, पूजा कुमारी, सीमा कुमारी, मनोज कुमार व सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply