Sat. Apr 20th, 2024

बेतिया:  20 मार्च 2023 को बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन गौनाहा परियोजना की बैनर तले परियोजना के सेविका सहायिका  की बैठक की गई। जिसको संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी अजय वर्मा ने कहा कि 28 मार्च 2023 को दिल्ली में संसद भवन का घेराव करने के लिए, सभी को एकजुट होकर दिल्ली जाना होगा। उन्होंने सभी से दिल्ली जाने का जाने का आह्वान किया। अजय वर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में लड़ाई ही एक हथियार है। जिसके बल पर ही अपना अधिकार प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए सभी आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका संघर्ष के लिए तैयार रहे। हम लोग लड़ेंगे जीतेंगे 2024 वर्ष हम लोगों के लिए अग्नि परीक्षा का वर्ष है। हम लोग अपनीयू लड़ाई को धारदार बनाएं, तभी हम लोगों का अधिकार मिल सकेगा। इसलिए आप लोग एकता बनाकर दिल्ली चले।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply