Sat. Jul 27th, 2024

बेतिया: आर्यसमाज नरकटियागंज के 90 वें वार्षिकोत्सव पर राष्ट्र समृद्धि महायज्ञ का भव्य आयोजन 22 मार्च बुधवार से 26 मार्च 2023 रविवार तक किया गया है। इस अवसर पर 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे से भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं आर्यसमाज स्थापन दिवस पर भव्य शोभायात्रा एवं झांकी निकाली जाएगी। प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से देव महायज्ञ एवं शाम 7 बजे से धार्मिक, समाजिक, राष्ट्रीय विषयों पर वेदोपदेश एवं भजन प्रवचन का कार्यक्रम किया जाएगा। आर्य समाज के प्रधान रामेश्वर प्रसाद ने उपर्युक्त जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारत ही नहीं अपितु सृष्टि का नववर्ष है। प्रकृति नया रुप श्रृंगार कर शोभा को बढ़ाती है। ठंढ समाप्त व गर्मी का आगमन होता है। इसी तिथि को आर्यसमाज की स्थापना हुई। इसी अवसर पर राष्ट्र समृद्धि महायज्ञ एवं वेदप्रचार का भव्य आयोजन किया गया है। इस पंचदिवसीय वृहद समारोह में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विद्वान स्वामी यज्ञमुनि महाराज (हरिद्वार), आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री(आगरा), भजनोपदेशिका निकिता आर्या (देहरादून), भजनोपदेशक कुलदीप आर्य(मेरठ) एवं विद्वान भजनोपदेशक पधार रहे है। उपर्युक्त कार्यक्रम में आर्यसमाज के प्रधान रामेश्वर प्रसाद आर्य, मंत्री राजेश कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार आर्य, महादेव प्रसाद आर्य, पुजारी प्रसाद आर्य, सुमन कुमार आर्य, सुधीर आर्य, रविरंजन आर्य, देव प्रकाश आर्य आर्य, कुणाल आर्य, विवेक आर्य व आर्य समाज के अन्य कार्यकर्ता समर्पण भाव से लगे हुए है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply