Thu. Feb 13th, 2025
 फाइनल में नरकटियागंज ने रांची को 0 के मुकाबले 4 गोल से पराजित किया
बेतिया : रामहर्ष पाठक स्मृति 7 वीं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सतीशचन्द्र दुबे, डॉ बिनोद वर्मा, विजय पंडित जिला खेल पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण, पूनम देवी उपसभापति नगर परिषद नरकटियागंज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। फाइनल में नरकटियागंज और रांची की महिला खिलाडियों ने खेल कला का प्रदर्शन किया। नरकटियागंज ने रांची के 0 के मुकाबले रांची को 4 गोल से पराजित किया।
उल्लेखनीय है कि ग्रुप ए से नरकटियागंज की महिला फुटबॉल टीम पहले फाइनल में जगह बनाया, जबकि ग्रुप बी में रांची ने फाइनल में जगह बनाया। ऐसे में रामहर्ष पाठक स्मृति 7 वीं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का मुख्य मुकाबला रांची और नरकटियागंज के बीच खेला गया। उपर्युक्त प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी टी.पी.वर्मा काॅलेज के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय रिपुसूदन वर्मा की स्मृति में दिया गया। फाइनल के विजेता एवं उपविजेता का व्यक्तिगत पुरस्कार रामाकांत तिवारी मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष मीनू तिवारी ने उपलब्ध कराया और उमेश तिवारी ने प्रदान किया।
निर्णायको को उपहार सत्यम श्रीवास्तव ने स्व राजेश श्रीवास्तव की स्मृति में प्रदान किया। वूमन ऑफ द सीरीज मनीषा कुमारी नरकटियागंज को प्रदान किया गया। रांची की मोनी कुमारी को फाइनल की श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। उप विजेता पुरस्कार रांची और विजेता कप नरकटियागंज की कप्तान को राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने प्रदान किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply