Thu. Mar 28th, 2024

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र में फरार नामजदों की
रात्री गश्ती के क्रम में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी के क्रम में नरकटियागंज स्थित हरदिया चौक पर लौरिया के तरफ से अपाची बाइक पर सवार दो युवक पुलिस बल को देखते ही अपनी बाइक को घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे। जिसे पुलिस बल ने धर दबोचा। पुलिस बताती है कि गिरफ्तार युवक सैफुल्लाह सिद्धिकी, आयु 18 वर्ष, पिता ईमामुल मियाँ और मुमताज सिद्धिकी, पिता मुस्तकिम मियाँ, दोनों जयमंगलापुर, थाना शिकारपुर, जिला प. चम्पारण, बेतिया निवासी बताए गए हैं। दोनो युवक से दो देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतुस एवं एक बाइक बरामद किया गया है। इस संदर्भ में शिकारपुर थाना काण्ड सं.187/ 2023, दिनांक 14 मार्च 2023 धारा-25 (1-बी) ए/ 20/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सैफुल्लाह सिद्धिकी का आपराधिक इतिहास खंगालने पर शिकारपुर थाना कांड का सं.891/2022, दिनांक 05 नवंबर 2022 धारा 413 /414/34 भादवि दर्ज़ पाया गया है। उपर्युक्त गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल में पुनि सह थानाध्यक्ष, रामाश्रय यादव शिकारपुर थाना, पुअनि सत्येन्द्र मॉझी शिकारपुर थाना, परि पुअनि जय कुमार शिकारपुर थाना, परि पुअनि आशीष कुमार शिकारपुर थाना, परि पुअनि उपेन्द्र कुमार यादव, शिकारपुर थाना एवं रिजर्व गार्ड शिकारपुर थाना के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply