Mon. Feb 17th, 2025

रिसाली नगर पालिका  निगम के तीन   बड़े वार्ड में रहने वाले लोगों के घरों में नहीं आएगा पानी । टंकी   बनाने  का काम चलने के कारण  उपलब्ध करने के लिए  रोक दिया गया है। इस दौरान निगम ने पानी  आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध करने के लिए टैकर  की व्यवस्था की गई  है।

नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो  रूआबांधा  वार्ड तीन  रूआबांधा दक्षिण और वार्ड क्रमांक चार  रूआबांधा पूर्व में पाँच  दिनों तक नलों में पानी नहीं आएगा। इतने दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को किसी तरह की समस्या न हो इसे देखते हुए निगम इन क्षेत्रों में टैंकर के जरिए पानी की सप्लाई करेगा। जलकार्य प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा ने बताया कि रूआबांधा स्थित उच्च स्तरीय ओवर हेड टैंकर  के लगभग चार सौ  एमएच डीआई मेन राइजिंग लिफ्ट पाइप से लगातार पानी का लीकेज  हो रहा है। इसलिए बनाने  के लिए पाच  मार्च तक बन्द किया  गया है। मेंटेनेंस के दौरान किसी भी तरह की पीने वाले पानी  सप्लाई नहीं की जाएगी। मरम्मत हो जाने के बाद छह  मार्च से फिर से निर्धारित समय पर नल से जल आपूति  की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply