Fri. Apr 19th, 2024
 बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित समाहरणालय पर बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 21 सूत्री मांगों को लेकर 28 फरवरी 2023 को प्रदर्शन व जेल भरो अभियान संचालित किया गया।
बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति पश्चिम चम्पारण जिला की महासचिव सुमन वर्मा, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रधान संरक्षक एटक नेता ओमप्रकाश क्रांति के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन कर जिला मुख्यालय गेट को 2 घंटा से अधिक समय तक बंद कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया।
पुलिस बल व सेविकाओं दोनों तरफ से बल प्रयोग भी किया गया। अंत में जिला प्रशासन ने 719 सेविकाओं को गिरफ्तार किया। जिन्हें गिरफ्तार कर गेस्ट हाउस  ले जाया गया, वहां से सेविकाओं को गिरफ्तारी मुक्त किया गया।
प्रदर्शन और गिरफ्तारी देने वालों में ठकराहा, बगहा 2, बगहा 1, रामनगर, गौनाहा, नरकटियागंज, चनपटिया, लौरिया, योगापट्टी, मझौलिया,  सिकटा व बेतिया प्रखंड की सेविकाएं मुख्य रही। धरना में शामिल सभी सेविका सहायिका, उनके सभी अभिभावक साथी, यूनियन के पदाधिकारियों को ओमप्रकाश क्रांति, सुमन वर्मा ने बधाई दिया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply