Fri. Apr 19th, 2024
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने 87 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर 09 फरवरी से 02 मार्च 23 तक 21 दिवसीय महाशिवरात्री महोत्सव का शुभारंभ किया:  बीके अबीता
 बेतिया :  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय वरदानी भवन सेवा केंद्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस अयोजित किया गया। जिसको संबोधित करते हुए सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके अबिता ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्री पर वरदानी भवन सेवा केंद्र 21 दिवसीय शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया है। विश्व परिवर्तन की बेला में सेवा केंद्र से जुड़े, बीके पाठशालाओं पर बाबा को प्रत्यक्ष करने की दिशा में कई प्रकार के कार्यक्रम निर्धारित किये गए हैं। कार्यक्रम में प्रभात फेरी, झांकी आकर्षक शोभायात्रा, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों तक पदयात्रा कर शिव बाबा के अवतरण और भारत की भूमि की महिमा के साथ शीघ्र आरंभ होने वाली नई सतयुगी दुनिया की जानकारी दी जाएगी। सत गुरुवार 9 फरवरी 23 को रामनगर शिव मंदिर में शिव बाबा की याद के साथ परिक्रमा, झंडोत्तोलन एवं आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालने के उपरांत बाद 21 दिवसीय महाशिवरात्री महोत्सव की शुरुआत हुई।
सेवा केंद्र प्रभारी ने योगयुक्त शक्तिशाली संकल्प के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। 10 फरवरी 2023 को नेपाली टोला में झंडोत्तोलन कर आम लोगों को शिव बाबा के अवतरण और उनके महान कार्य की जानकारी दी गई। संबोधन के दौरान सेवा केंद्र प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक 5000 वर्ष पर भारत की भूमि पर ही शिव बाबा का अवतरण होता है। इसलिए भारत को देव भूमि कहा जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीके अबीता ने कहा कि 87 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के अवसर पर प्रारंभ 21 दिवसीय कार्यक्रम में 87 स्थानो पर शिव धवज फहराया जायेगा।
21 हजार परचा वितरण कर शिव जयंती की जानकारी गांव -गांव में दी जाएगी। बीके अबिता ने उपर्युक्त जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यतः चार सेवा केंद्र ईश्वरीय कार्य में दिन रात लगे हुये है। चारों के कनेक्शन में 4-4 बीके पाठशाला है। सभी बीके पाठशाला के संपर्क में 4-4 क्लास केंद्र है इसके और अलावा जितने भी 18 वर्ष से अधिक के भाई बहन हैं सभी के घरों पर इस बार शिव ध्वजारोहण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 11 फरवरी 23 को कृषि बाजार नरकटियागंज में झंडोत्तोलन होगा, 12 फरवरी को बगहा में झंडोत्तोलन के साथ आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। 15 फरवरी को पटखौली, लौरिया में वृहद कार्यक्रम होगा। 18 फरवरी 23 को नरकटियागंज मे भव्य आयोजन किया जायेगा। 21 फरवरी को सिकटा मे 23-24 फरवरी को नेपाल के परसा, जयमंगलापुर, लघुनाहा पतिलार टोला के जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन शोभायात्रा के रुप में जारी रहेगा तथा संस्था से जुड़े हुए मुख्य रुप से सभी कुमार, और कुमारी भाई बहन शामिल रहेंगे। माताएं भी काफी संख्या में शामिल रहेंगी।
21 दिवसीये कार्यक्रम पूर्ण होने पर 2 मार्च 2023 को स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सेवा केंद्र प्रभारी ने कहा कि संपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रुप से बीके रेखा, बीके आरती बहन, बीके पूजा, बीके प्रियंका, बीके सिमरन, बीके मालती माता एवं भाइयों में बीके सुनील कुमार, बीके पन्नालाल, भाई बीके विशाल, बीके कृष्णा भाई रहेंगे
  •  सभी कार्यक्रम मे राम नगर की बीके अंजू माता, बीके महेश भाई, बीके अभय, बीके शिव कुमार गुप्ता, इंजीनियर बीके सत्य नारायण भाई,बीके शिवकुमार, आदि रहेंगे । प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बीके प्रियंका बहन भी उपस्थित रही। बीके अबीता बहन ने बताया कि 21 दिवसीय कार्यक्रम मे प्रभातफेरी, शोभायात्रा, शांति यात्रा, झांकी, आध्यात्मिक संदेश, आध्यात्मिक पदर्शनी, के माध्यम से बाबा का पैग़ाम दिया जायेगा। यात्रा मे बगहा उप सेवाकेंद्र, सिकटा, लौरिया, मैनाटाड, रामनगर, बाल्मीकि‍ भाई बहन भी शामिल रहेंगे। नगर, जयमंगलापुर नेपाल के भाई बहन शामिल रहेंगे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply